Friday, June 19, 2026
Hometrendingभाजपा नेता रवि शेखर बोले-हत्याकांड की हो जांच, दोषियों को मिले सजा

भाजपा नेता रवि शेखर बोले-हत्याकांड की हो जांच, दोषियों को मिले सजा

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com भाजपा नेता रवि शेखर मेघवाल बुधवार को सुरधना गांव पहुंचे। वे मांगीलाल मेघवाल के परिजनों से मिले, जिसकी पिछले दिनों असामाजिक तत्वों ने हत्या कर दी थी, साथ ही उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराने व दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। उन्होंने घटना के संबंध में पुलिस अधिकारियों से वार्ता की। इस दौरान घटना स्थल का निरीक्षण किया। जहां पर उन्होंने वो ऊंट गाड़ा देखा, जिससे बांधकर असामाजिक तत्वों ने बीती 20 जून को मांगीलाल मेघवाल की हत्या कर दी थी।

भाजपा नेता ने कहा कि जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए, ताकि पीडि़त परिवार को न्याय मिल सके। उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब से राजस्थान सरकार बनी है तब से लगातार इस तरह की घटनाओं से राजस्थान शर्मसार हो रहा है, फिर चाहे वो नागौर की घटना हो, बाड़मेर टौंक व अलवर की घटना हो अत्याचार निरन्तर बढ़ रहे हैं, इनकों रोकने में राजस्थान सरकार पूरी तरह से नाकाम हुई है। इस मौके पर भाजपा नेता कोड़ाराम भादू,सीआर चैधरी भी मौजूद रहे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!