Hometrendingबीकानेर में पतंग वितरण के दौरान भाजपा पार्षद का गुस्‍सा फूटा, गुटबाजी...

बीकानेर में पतंग वितरण के दौरान भाजपा पार्षद का गुस्‍सा फूटा, गुटबाजी आई सामने…

AdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर शहर भाजपा के अंदरखाने चल रही खींचतान आज खुलकर सामने आ गई। असल में, बीकानेर नगर स्‍थापना दिवस पर भाजपा पुराना शहर मंडल की ओर से श्रीलक्ष्‍मीनाथ मंदिर परिसर में पतंग वितरण कार्यक्रम रखा गया।

कार्यक्रम के दौरान पार्षद किशोर आचार्य ने शहर भाजपा अध्‍यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह को उलाहना देते हुए कहा कि पुरानी शहर मंडल की ओर से जान बूझकर उन्‍हें कार्यक्रमों की सूचना नहीं दी जा रही है। इस पर अध्‍यक्ष सिंह ने आचार्य को आश्‍वस्‍त करने का प्रयास किया। भाजपा नेता गोकुल जोशी ने भी समझाइश की। इसके बावजूद पार्षद आचार्य मंडल के पदाधिकारियों को लेकर शिकायत करते रहे। इसके बाद आचार्य की अध्‍यक्ष सिंह और मंडल अध्‍यक्ष कमल आचार्य से भी तूतू, मैंमैं हो गई। पार्षद ने गुस्‍से में आकर वहां पतंगों को भी लात मारने लगे। तभी मौजूद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्‍हें रोक लिया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular