Thursday, May 16, 2024
Hometrendingसंघ प्रचारक के पिता के निधन पर शोक व्‍यक्‍त करने आए बिरला...

संघ प्रचारक के पिता के निधन पर शोक व्‍यक्‍त करने आए बिरला ने सदन चलाने को लेकर कही ये बड़ी बात…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर abhayindia.com लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला सोमवार सुबह बीकानेर पहुंचे। उन्‍होंने यहां राष्ट्रीय स्वंयसेवकसंघ के क्षेत्रीय प्रचारक संघ दुर्गादास व्यास के पिता गणेशदास व्यास के निधन पर उनके निवास पर जाकर शोक व्यक्त किया। इसके बाद विश्राम करने सर्किट हाउस गए। जहां मीडिया के साथ बातचीत करते हुए उन्होने कहा कि सदन चलाने पर करोड़ों रुपए खर्च होते है। देश की जनता चाहती है कि संसद सुचारू चले। अधिक से अधिक विधायी कार्य हो और सदस्य अपने-अपने क्षेत्र के मुद्दे और बात रख सकें।

17वीं लोकसभा का सत्र ऐतिहासिक बनने के सवाल पर बिड़ला ने कहा कि सदन के नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीसभी सदस्यों का सदन चलाने में सहयोग रहा। इसी से देश की आजादी के बाद इस सत्र में सर्वाधिक 35 विधेयक पास हुए। कुल 288 घंटे बैठक की कार्यवाही चली। साथ ही 72 घंटे अतिरिक्त ससद सदस्यों ने बैठककर विधायी कार्य किए। सारगर्भित डिबेट चली। 30 बैठकें 6 बजे से लेकर रात 12 बजे तक सर्वाधिक लम्बी चली। देश की जनता चाहती है कि संसद को कार्य करना चाहिए। अपने-अपने क्षेत्र की सदस्य बात रखें और कानून बनाए जाए, जिससे लोगों की जिंदगी बेहतर बनें। लोकसभा अध्यक्ष ने राज्यों की विधानसभा में भी लोकसभा की तरह सुचारू कामकाज चलने और सभी सदस्यों को बोलने का भरपूर मौका मिलने की व्यवस्था बनाने के सवाल पर कहा कि विधानसभाओं के अपने नियमव्यवस्थाएं और स्वायतत्ता रहती है। फिर भी सभी विधानसभाओं के अध्यक्षों के साथ एक बैठक कर रहे है। संसद के नए भवन बनाने और पेपरलैस वर्क के सवाल पर बिड़ला ने कहा कि यह समय की जरूरत है। तकनीक बदल रही है। उसी के अनुसार यह करना चाहिए।

इन्‍होंने की अगवानी

विशेष विमान से नाल एयरपोर्ट पहुंचे  लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला की भाजपा पदाधिकारियों ने गर्मजोशी से अगवानी की। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवालविधायक बिहारी लाल विश्नोईविधायक सुमित गोदाराजिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्ययूआईटी के पूर्व चैयरमेन महावीर रांकापूर्व विधायक विश्वनाथ मेघवालसहीराम दुसादअशोक बोबरवालताराचन्द सारस्वत सहित कई भाजपा नेता उपस्थित थे।

 

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular