बीकानेर Abhayindia.com सीमा सुरक्षा बल में कार्यरत बीकानेर के किसमीदेसर क्षेत्र के निवासी शिव रतन गहलोत को उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति ने उन्हें पुलिस पदक से सम्मानित किया है।
गहलोत को इस सम्मान से 15 अगस्त को नवाजा गया। इससे पूर्व 1999 में पाकिस्तान के साथ हुए कारगिल ऑपरेशन के दौरान भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था, इसके चलते उन्हें ‘ऑपरेशन विजय पदक’ और सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक की ओर से प्रशस्ति पत्र (ऑपरेशनल) एवं प्रशस्ति पत्र (प्रशासनिक) से सम्मानित किया गया था।
पुलिस पदक मिलने पर गहलोत के परिवार व पैतृक गांव किसमीदेसर में खुशी और उत्साह का माहौल है।
















