








बीकानेर Abhayindia.com यूपीएससी में बीकानेर की बेटी नमिता सोनी का सलेक्शन होने पर परिवारजनों ने मिठाई बांटकर खुशियां मनाई। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने नमिता को फोन कर बधाई दी। पिता दामोदर सोनी और मां मंजू सोनी ने भावुक होकर कहा तीन बहनों में सबसे छोटी बेटी हैं। समाज में तीन बेटियों पर लोग ताना देते थे। नमिता ने आज उन लोगों को संदेश दिया है। भाजपा नेता मनीष सोनी ने कहा नमिता के सलेक्शन से पूरे समाज में एक संदेश दिया है कि अगर बेटियों को शिक्षित किया जाए तो हमारी बेटियां बेटों से कम नहीं है।


