HometrendingBikaneri Holi : महिलाएं भी पीछे नहीं रही, ठाकुरजी की शोभायात्रा निकली,...

Bikaneri Holi : महिलाएं भी पीछे नहीं रही, ठाकुरजी की शोभायात्रा निकली, कृष्णमय हुआ माहौल

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेरी होली अपने अनूठे अंदाज के लिए जानी जाती है। रंगों के इस त्‍यौहार पर पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं की भी सक्रिय भागीदारी देखी जाती है। इसी क्रम में गुरुवार को महिलाओं ने ठाकुरजी की शोभायात्रा निकाली। यह यात्रा फरसोलाई से होते हुए शहर के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरी तो माहौल कृष्णमय हो गया। इस यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई।

डीजे पर बजते कृष्ण भजनों की धुनों पर थिरकते, गाते हुए महिलाएं पूरी तरह से आस्था के रंग में रंगी नजर आई। साथ ही श्रद़्धालुओं ने रथ में विराजमान ठाकुरजी की प्रतिमा पर पुष्प और अबीर गुलाल से वर्षा की। कई स्थानों पर महिलाओं की शोभयात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। कई स्‍थानों पर दूध के राबडिये व शीतल जल की व्‍यवस्‍था की गई। यह शोभायात्रा शाम करीब आठ बजे गोपालजी मंदिर पहुंचकर पूर्ण हुई।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular