Friday, April 24, 2026
HometrendingBikaneri Holi : पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सागर ने किया "फागणिया फुटबॉल" मैच...

Bikaneri Holi : पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सागर ने किया “फागणिया फुटबॉल” मैच के पोस्टर का विमोचन

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेरी होली की मस्ती का प्रतीक बने “फागणिया फुटबॉल” का मैच 28 फरवरी को शाम 5 बजे धरणीधर मैदान में आयोजित किया जाएगा। समिति के सचिव सीताराम कच्छावा ने बताया कि “फागणिया फुटबॉल” मैच के पोस्टर का विमोचन पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सागर ने किया। इस अवसर पर उन्होंने फागणिया फुटबॉल को बीकानेर की शुद्ध होली को जीवित रखने का एक अनूठा प्रयास बताया तथा बीकानेर वासियों को होली के त्यौहार की अग्रिम शुभकामनाएं दी।

पोस्टर विमोचन के अवसर पर आयोजित समिति के सीताराम कच्छावा, गोपाल कृष्ण हर्ष, अशोक सोनी, बलदेव भादानी, गिरिराज पुरोहित, जुगल किशोर जोशी, शशि मोहन दरगड आदि उपस्थित रहे। फागणिया फुटबॉल मैच में भाग लेने की इच्छुक व्यक्ति कन्हैयालाल रंगा, सीताराम कच्छावा, गोपाल हर्ष, दुर्गा शंकर आचार्य, गिरिराज पुरोहित, अशोक सोनी, जुगल किशोर जोशी से संपर्क कर सकते हैं।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!