






बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में होलका के साथ ही आयोजनों की धूम मची हुई है। इसी क्रम में मोहता चौक में विजया (भांग) महोत्सव के अंतर्गत आज भी भांग का छणाव किया गया।
आयोजन के संयोजक बबला महाराज जोशी ने बताया कि इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के पुत्र रविशेखर मेघवाल मौजूद रहे। उन्होंने बीकानेर में होली के मौके पर होने वाले अनूठे आयोजनों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यहां के लोग होली की पुरातन परपंराओं को आज भी जीवंत रखे हुए है। महोत्सव में बडी संख्या में भांग प्रेमियों ने आानंद उठाया।


