Wednesday, June 24, 2026
Hometrendingबीकानेर : युवक ने नकली पिस्टल दिखाकर ज्वैलर्स को धमकाया, दुकानदार ने...

बीकानेर : युवक ने नकली पिस्टल दिखाकर ज्वैलर्स को धमकाया, दुकानदार ने दिखाया साहस, पुलिस ने किया गिरफ्तार…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com जोशीवाड़ा क्षेत्र में दिन दहाड़े एक युवक ने ज्वैलर्स को नकली पिस्टल दिखाकर धमकाने का मामला सामने आया है। दुकानदार ने साहस दिखाते हुए आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाली थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जोशीवाड़ा में ज्वैलरी की दुकान करने वाले राजकुमार भईया ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि लूणकनसर के मलकीसर गांव निवासी पवन नामक युवक शनिवार दोपहर करीब 12:20 बजे जोशीवाड़ा स्थित उनकी भईया ज्वैलर्स दुकान पर पहुंचा और उसने हनुमानजी की चांदी मूर्ति दिखाने के लिए कहा, जब राजकुमार भईया ने मूर्ति उसे दिखाई और उसके रुपए मांगे, तो पवन ने पिस्टलनुमा लाइटर निकालकर दुकानदार से गुल्लक में रखे रुपए देने के लिए धमकाया।

इस पर राजकुमार ने हिम्मत दिखाते हुए उसे दबोच लिया और आसपास के लोगों को एकत्रित कर लिया। साथ ही पुलिस को सूचना दी। थोड़ी देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

बेखौफ है अपराधी…

शांत माने जाने वाले बीकानेर में अब अपराधी बेखौफ है। पुलिस की सख्ती का भय नहीं होने के कारण आए दिन घटनाएं होने लगी है। चोरी, डकैती, हत्या तक संगीन अपराध बढऩे लगे है। इससे आमजन, व्यापारी सभी में भय का माहौल है।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!