Sunday, May 5, 2024
Hometrendingबीकानेर: किसानों के समर्थन में युवा कांग्रेस, कृषि कानूनों का किया विरोध...

बीकानेर: किसानों के समर्थन में युवा कांग्रेस, कृषि कानूनों का किया विरोध…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर abhayindia.com कृषि कानूनों का विरोध में आंदोलनरत किसानों का युवा कांग्रेस ने समर्थन किया है।

आज बीकानेर में युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अरुण व्यास के नेतृत्व में कृषि कानूनों का विरोध किया गया। साथ ही तीनों कृषि बिल वापिस लेने की मांग उठाई गई।

युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जस्सूर गेट पर प्रदर्शन कर कृषि कानूनों का विरोध जताया। इस मौके पर अरुण व्यास ने कहा कि हम किसानों के शातिपूर्वक प्रदर्शन का समर्थन करते है, युवा कांग्रेस सदैव किसानों के साथ खड़ी है। व्यास ने आरोप लगाया कि देश की केन्द्र सरकार लोकतंत्र में अपनी मांग उठा रहे अन्नदाताओं की आवाज को दबाना चाहती है।

दो माह से अधिक समय से संघर्षरत किसानों के शांतिपूर्वक आंदोलन को दमनकारी नीति से कुचलने मंशा रखती है। युवा कांग्रेस के अध्यक्ष ने कहा कि तीन काले कृषि कानूनों से सरकार उधोगपति घरानों को फायदा पहुंचाना चाहती है। इस दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री सहित अंबानी, अडानी के मुखोटे पहनकर सांकेतिक प्रदर्शन भी किया।

यह हुए शामिल…

प्रदर्शन में पार्षद आनंद सिंह सोढ़ा,दुर्गादास छंगाणी, प्रफुल्ल हटिला, वसीम अब्बासी, पार्षद प्रतिनिधि सुभाष स्वामी,ताहिर हसन कादरी, युवा कांग्रेस जिला महासचिव रविकांत वाल्मीकि, नरनारायण स्वामी, राजा पण्डित, विजयप्रकाश भादाणी,आशा स्वामी,मुमताज बानो, विकास चांवरिया, पुरुषोत्तम रंगा, मुमताज शेख, ललित जेदिया,मोहम्मद हारून, उस्मान,धनसुख व अनिरुद्ध पुरोहित सहित कार्यकर्ता शामिल हुए।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular