Monday, June 22, 2026
Hometrendingबीकानेर : आरएसवी में विंटर कार्निवल शुरू...

बीकानेर : आरएसवी में विंटर कार्निवल शुरू…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेरAbhayindia.com करणी नगर स्थित आरएन आरएसवी में आयोजित हुए प्राइमरी विंग के विंटर कार्निवल का उद्घाटन शनिवार को सूचना और जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक हरिशंकर आचार्य ने किया।

कार्निवल में बच्चों की मस्ती से विद्यालय झूम उठा। इसमें खेल खेल में क्राफ्ट बनाना, पेंटिंग करना, निशानेबाजी, बाउंसी, ट्रेडर हंट, सांप सीढ़ी, पिक अचिट, डांस फ्लोर आदि खेलों का बच्चों और उनके अभिभावकों ने लुत्फ उठाया। इस मौके पर उन्होंने ने कहा कि साहित्यिक, सह शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में बच्चों का पूर्ण विकास संभव है।

आचार्य ने कार्निवल से बच्चों में सर्जनात्मक क्षमता के विकास को सराहा और विद्यार्थियों को प्रेरित किया। मैनेजमेंट ट्रेनर डॉ.गौरव बिस्सा ने कहा कि विद्यार्थियों का समग्र विकास सिर्फ अध्ययन से नहीं अपितु खेलों, सर्जनात्मक गतिविधियों और लर्निग बाय डूइंग से होता है. डॉ बिस्सा ने लर्निंग बाय डूइंग और खेल खेल में मुश्किल सिद्धांतों को सिखाने को लर्निग का आधार तत्त्व बताया।

स्कूल के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी पार्थ मिश्रा ने अतिथियों का स्वागत किया और स्कूल की गतिविधियों पर प्रस्तुतीकरण दिया। स्कूल प्राचार्य बिंदु बिश्नोई ने कार्निवल के उद्देश्यों और रूपरेखा बताई। इस मौके पर समाजसेवी योगेन्द्र भाटी, रामलाल स्वामी भी मौजूद रहे।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!