









बीकानेर abhayindia.com श्रीगंगानगर रोड़ स्थित संत भावनाथ आश्रम में गौ और गौ ध्वज का पूजन का आयोजन रखा गया।गायों को चारा पानी देकर पूजन के पश्चात ध्वज का पूजन कर पताकाएं लहराई गई। संत भावनाथ जी के सानिध्य में हुवे इस धार्मिक आयोजन में केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर तथा सीमा शुल्क कार्यालय के निरीक्षक मनोज जाट, जी एल भाम्भू, अरविंद शेखावत, गणेश माचरा, अविनाश जयपाल व एस ओ रमेश बोहरा आदि शामिल हुवे।
इस अवसर पर संत भावनाथ महाराज ने कहा कि हर सनातनी का कर्तव्य है कि वो गाय की सेवा के लिये 24 घण्टे में कम से 30 मिंट शारीरिक श्रम से सेवाए दे तथा केमिकल युक्त पदार्थ की बजाय गाय के दूध घी आदि से निर्मित वस्तुओं के उपयोग अधिक से अधिक करें जिससे स्वस्थ्य रहेंगे।
उन्होंने कहा कि गायों को खुश रखने का प्रयास करें। गाय जहां खुश है रहेगी वहीं समृद्धि बढ़ेगी यह तय है। इससे पूर्व रमक झमक के अध्यक्ष सस्कृतिविज्ञ प्रहलाद ओझा ‘भैरुं’ ने पताकाओं का शुभ मुहूर्त में स्वस्तिवाचन कर पूजन करवाया तथा आयोजन के उधेश्य व उसकी महत्ता पर प्रकाश डाला। बजरंग राजपुरोहित आगंतुकों का स्वागत किया।
















