Saturday, April 25, 2026
Hometrendingबीकानेर वेलनेस सेंटर में विशेष आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर 5 अक्‍टूबर तक, फ्री...

बीकानेर वेलनेस सेंटर में विशेष आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर 5 अक्‍टूबर तक, फ्री ओपीडी सेवाएं मिलेगी

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com आयुर्वेद क्षेत्र में अपनी अनूठी पहचान बनाते जा रहे बीकानेर वेलनेस सेंटर ने आमजन के उत्साह को देखते हुए 10 वें आयुर्वेद दिवस पर सेंटर में विशेष आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। निदेशक अनिल जुनेजा ने बताया कि इसके तहत सेंटर पर 20 सितम्बर से 5 अक्‍टूबर तक फ्री ओपीडी सेवाएं रहेगी। इसके अलावा योगा की नि:शुल्क कक्षाएं, थेरेपी पर 25 प्रतिशत की छूट, दवाईयों की खरीद पर 15 प्रतिशत की रियायत दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि सेंटर में राजस्थान के अनुभवी आयुर्वेदाचार्य, योगाचार्य और प्राकृतिक चिकित्सकों की टीम कार्यरत है। इन सेवाओं का नेतृत्व रिटायर्ड डिप्टी डायरेक्टर आयुर्वेद विभाग डॉ. रमेश कुमार सोनी, डॉ जितेन्द्र भाटी, बीएएमएस डॉ. शिव भांभू, प्राकृतिक चिकित्सक डॉ.वत्सला गुप्ता, डॉ आकांक्षा माथुर जैसे विशेषज्ञ सेवाएं दे रहे हैं।

प्रतीक चलाना ने बताया कि इस वेलनेस सेंटर में अभ्यंग – स्वेदन, शिरोधारा, वमन, विरेचन, बस्ती क्रियाएँ, रक्तमोक्षण जैसे आयुर्वेदिक उपचारों के साथ-साथ प्राकृतिक चिकित्सा उपचार नेती, कुंजल, मड थेरेपी व हायड्रो थेरेपी और आहार व्यवस्था जैसी दैनिक गतिविधियां भी आयोजित की जा रही है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!