बीकानेर Abhayindia.com सावन माह में बारिश का खास महत्व है। खासकर बीकानेर के लिए कहावत है’…सावन बीकानेर…शनिवार को यह साकार हुई। दिनभर बार बादल छाए रहे, अपराह्न बाद एक बारगी तेज बारिश हुई। इससे मौसम सुहाना हो गया। हलांकि बारिश थोड़ी ही आई लेकिन एक तरफ मौसम खुशनुमा बन गया है। वहीं दूसरी ओर जगह-जगह पर कीचड़ एकत्रित हो गया। नाले-नालियां ओवरफ्लो होकर दूषित पानी सड़कों पर आ गया। कचहरी परिसर, कलक्टे्रट, केईएम रोड, कोटगेट क्षेत्र में सड़क पर पानी एकत्रित हो गया। बारिश के बाद लोगों ने कचौड़ी-नमकीन का लुत्फ उठाया।
बीकानेर में रेलवे फाटकों की समस्या पर मंत्री धारीवाल ने क्या कहा? देखें वीडियो…
बीकानेर Abhayindia.com नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल आज बीकानेर दौरे पर है। उन्होंने यहां बीकानेर में रेल फाटकों की समस्या के समाधान के लिए रेल फाटकों का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों के सवाल के जवाब में कहा कि यह सही है कि यहां रेल फाटकों की समस्या का वर्षों से समाधान नहीं निकल सका है। लेकिन, राज्य सरकार इस समस्या का अब हर हाल में समाधान निकालेगी। उन्होंने कहा कि अंडरपास, ओवरब्रिज या बाइपास में से जो भी उचित रास्ता होगा, उसे अपनाया जाएगा।
बीकानेर के बोथरा कॉम्प्लेक्स में स्थित फाइनेंस ऑफिस में आग पर पाया काबू

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के व्यस्ततम बाजार बोथरा काम्प्लेक्स में स्थित एक फाइनेंस के ऑफिस में आग लग गई। आग से ऑफिस का सामान जल कर राख हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद नगर निगम की फायर ब्रिगेड के वाहन मौके पर पहुंची और उसे काबू कर लिया। इस दौरान एकबारगी अफरा-तफरी से मच गई। गनीमत रही कि आग का ज्यादा फैलाव नहीं हो सका, अन्यथा आसपास की दुकानें भी चपेट में आ सकती थी। मौके पर कोटगेट थाना पुलिस का जाब्ता भी पहुंच गया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। प्राथमिक तौर पर शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने का अनुमान लगाया जा रहा है।
माकन का मंथन पूरा, अब मंत्रिमंडल विस्तार की संभावनाओं के बीच विधानसभा सत्र बुलाने की तैयारी
जयपुर Abhayindia.com प्रदेश में सियासी घमासान थामने के लिए कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी अजय माकन का मंथन पूरा हो गया है। माकन ने दो दिन तक विधायकों के दिल की बात जानी और अब वे अपनी रिपोर्ट पार्टी हाईकमान को सौंपेंगे। इसके बाद मंत्रिमंडल फेरबदल की संभावनाएं जताई लगी है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस में सत्ता और संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी की जा रही है। मंत्रिमंडल फेरबदल के साथ कई मंत्रियों की छुट्टी होना अब तय माना जा रहा है। कांग्रेस के प्रभारी महासचिव अजय माकन ने इसके साफ संकेत दे दिए हैं कि मंत्रियों को संगठन में भेजा जा सकता है। इस बीच, विधानसभा का सत्र बुलाने की तैयारी चल रही है। सरकारी विभागों ने विधानसभा सत्र को देखते हुए तैयारियां शुरू कर दी हैं। कुछ नए विधेयक भी विधानसभा में पेश करने की तैयारी है। संसदीय कार्य विभाग विधानसभा सत्र बुलाने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री के पास भेज चुका है। अब मुख्यमंत्री के स्तर पर फैसला होने के बाद फाइल राजभवन भेजी जाएगी। संसदीय प्रावधानों के मुताबिक छह माह में एक बार विधानसभा सदन की बैठक बुलाना अनिवार्य है। 19 मार्च को विधानसभा के बजट सत्र में आखिरी बैठक थी। इसके बाद विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुई थी। छह महीने के प्रावधान के हिसाब से 19 सितंबर से पहले विधानसभा सत्र बुलाना जरूरी है। सरकार में इसे लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। हालांकि, अभी पुराने सत्र का भी सत्रावसान नहीं हुआ है। विधानसभा सत्र की अभी तारीख तय नहीं है।
कोरोना : शनिवार को बीकानेर शहर में 18 केन्द्रों पर होगा टीकाकरण
बीकानेर Abhayindia.com कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है।

आरसीएचओ डॉ.राजेश गुप्ता के अनुसार शनिवार को बीकानेर शहर के 18 केन्द्रों पर ऑनलाइन बुकिंग से टीकाकरण किया जाएगा। साथ ही शहरी क्षेत्र में वैक्सीनेशन ऑन व्हील्स भी होगा। टीकाकरण सत्र 18+ 45 व 60 प्लस आयुवर्ग के लिए साझा होगा। इसके अलावा मिलिट्री हॉस्पिटल में वर्कप्लेस से संबंधित सत्र होगा।
गांवों में 22 केन्द्रों पर…

ग्रामीण क्षेत्रों में 22 ग्रामीण केन्द्रों पर ऑन स्पॉट रेजिस्ट्रेशन के माध्यम से कोविड टीकाकरण किया जाएगा।
माकन का मंथन पूरा, अब मंत्रिमंडल विस्तार की संभावनाओं के बीच विधानसभा सत्र बुलाने की तैयारी
बीकानेर : इन क्षेत्रों में दुबका है कोरोना, शनिवार सुबह की रिपोर्ट में दो नए मरीज आए..
बीकानेर : करमीसर रोड पर व्यर्थ बह रहा अमृत, जिम्मेवार विभाग बेखबर..
रेलवे : बीकानेर-हावड़ा ट्रेन एक अगस्त को रहेगी रद्द, बारिश बनी बाधा…


