Hometrendingबीकानेर : डागा रोटरी डायलीसिस सेन्टर में विनायक स्थापना...

बीकानेर : डागा रोटरी डायलीसिस सेन्टर में विनायक स्थापना…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com गंगाशहर स्थित सुन्दर देवी चम्पा लाल डागा रोटरी डायलीसिस सेंटर में विनायक स्थापना गणपति पूजन के साथ की गई।

चम्पा लाल डागा ने बताया कि नेत्र चिकित्सालय के सफल प्रयोग के बाद शीघ्र ही डायलीसिस सेंटर भी शुरू किया जाएगा।

रोटरी क्लब के पूर्व प्रान्तपाल रोटेरियन अरुण प्रकाश गुप्ता ने बताया कि गत 6 वर्षों से रोटरी सर्विस ट्रस्ट की ओर से आचार्य श्री नानेश रोटरी नेत्र चिकित्सालय का सफलता पूर्वक संचालन किया जा रहा है।

अब शीघ्र ही प्रस्तावित डायलीसिस सेंटर का भी शुभारम्भ किया जाएगा। इस सेन्टर में मरीजों को रियायती दर पर डायलीसिस की सुविधा दी जा सकेगी।

इस अवसर पर विमलचन्द डागा, अनिल डागा व चार्टर्ड अकाउंटेंट इन्द्र मल सुराणा, रोटरी क्लब प्रतिनिधि रोटेरियन राजेन्द्र बालेचा, बी. के. गुप्ता एवम सुनील गुप्ता भी उपस्थित थे।

Preview YouTube video अभय इंडिया में मिलती है कंन्फर्म खबरें : रमेश कुमार अग्रवाल (कालू)

Preview YouTube video आमजन की अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है ‘अभय इंडिया’ : विशन मतवाला (वरिष्ठ कवि)

 

 

 

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular