Wednesday, June 24, 2026
Hometrendingबीकानेर : गोवंश के लिए खतरा है आवारा कुत्ते, डॉग हाउस...

बीकानेर : गोवंश के लिए खतरा है आवारा कुत्ते, डॉग हाउस बनाने की उठी मांग…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com भीनासर, सुजानदेसर सहित गोचर भूमि में गोवंश व अन्य जीव विचरण करते हैं, लेकिन उनके लिए आवारा कुत्ते खतरा बन गए हैं।

आए दिन यह गोवंश को अपना शिकार बना रहे हैं। इससे निजात दिलाने के लिए बीकानेर में एक डॉग हाउस बनाए जाने की मांग उठने लगी है। गुरुवार को शहर जिला कांग्रेस कमेटी (ए ब्लाक) पूर्व विधानसभा के अध्य्क्ष मगन पाणेचा के नेतृत्व में जिला कलेक्टर नमित महेता को ज्ञापन सौंपा गया।

इसके जरिए अवगत कराया कि भीनासर, कालीमाता मंदिर, सुजानदेसर की गोचर भूमि, गणेश धोरा के पीछे जोड़बीड़, भैरव मंदिर के पास सहित स्थानों पर बारिश के बाद हरियाली होने लगी है जहां पर गाय बछड़े, बैल, हरिण, खरगोश, लोमडी, भेड़, बकरी व अन्य जीव विचरण करते हैं, इस दौरान कुछ जंगली कुत्ते भी आ जाते हैं, वो छोटे गोवंश को अपना शिकार बना लेते हैं। प्रतिनिधि मंडल ने गोवंश व मासूम जीव जन्तुओं की सुरक्षा के लिए बीकानेर में भी जोधपुर की तरह डॉग हाऊस बनाने का आग्रह किया।

प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश कांग्रेस सचिव गजेन्द्र सिंह सांखला, पार्षद मनोज बिश्नोई, जयदीपसिंह जावा, शहर जिला सचिव कांग्रेस सचिव मनोज चौधरी, गोभक्त रामनारायण उपाध्याय, भीनासर गोचर भूमि के कैलाश माली आदि मौजूद रहे।

 

 

 

Preview YouTube video अभय इंडिया के प्रति तेजी से बढ रहा रुझान : आशुराम सोलंकी

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!