








बीकानेर Abhayindia.com रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए बीकानेर-दिल्ली कैंट-बीकानेर वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में 06 दिन (बुधवार को छोड़कर) नई रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार, गाड़ी संख्या 26471, बीकानेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में 06 दिन (बुधवार को छोड़कर) नई रेलसेवा 28 सितम्बर 2025 से बीकानेर से प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, गुरूवार, शुक्रवार, शनिवार व रविवार को 05.40 बजे रवाना होकर 11.55 बजे दिल्ली कैंट पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 26472, दिल्ली कैंट-बीकानेर वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में 06 दिन (बुधवार को छोड़कर) नई रेलसेवा 28.09.25 से दिल्ली कैंट से प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, गुरूवार, शुक्रवार, शनिवार व रविवार को 16.45 बजे रवाना होकर 23.05 बजे बीकानेर पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में श्रीडूंगरगढ़, रतनगढ़, चुरु, सादुलपुर, लोहारू, महेंद्रगढ़ एवं गुड़गांव स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस गाड़ी में 07 वातानुकूलित कुर्सीयान व 01 एक्जिक्यूटिव वातानुकूलित कुर्सीयान श्रेणी के डिब्बे होंगे।


