HometrendingBikaner Crime : टोल प्‍लाजा को लेकर विवाद जारी, पूर्व मंत्री, दो...

Bikaner Crime : टोल प्‍लाजा को लेकर विवाद जारी, पूर्व मंत्री, दो पूर्व विधायकों सहित नौ जनों पर केस दर्ज

AdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के उत्‍तमामदेसर में टोल प्‍लाजा के विरोध में धरना जारी है। इस बीच, स्‍टेट हाइवे को बंद कर टोल कर्मचारियों के साथ मारपीट करने व तोड़फोड़ करने के आरोप में नौ जनों के खिलाफ जसरासर पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है।

जसरासर के एएसआई रविन्‍द्र सिंह की ओर से पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, गिरधारी लाल महिया, पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल, पेमासर निवासी रामनिवास कूकणा, अमरसर निवासी विवेक माचरा, बापेउ निवासी राजेन्‍द्र मेघवाल, केडली निवासी मगनाराम, जसरासर निवासी आत्‍माराम व बाधनू निवासी निरू उर्फ निरमा के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। मामले की जांच जसरासर थानाप्रभारी रामकेश मीणा को सौंपी गई है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular