Hometrendingबीकानेर: दो दिवसीय उद्योग मेले का आगाज, एक छत के नीचे मिलेंगे...

बीकानेर: दो दिवसीय उद्योग मेले का आगाज, एक छत के नीचे मिलेंगे घरेलू उत्पाद…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com महेश्वरी समाज की महिला इकाई के तत्वावधान में दो दिवसीय उद्योग मेले का आगाज आज से जस्सूसर गेट बाहर स्थित महेश्वरी सदन में हुआ।  उद्योग मेला दिनांक 9 व 10 फरवरी रहेगा। मेले की प्रमुख संयोजिका  कंचन राठी के अनुसार दो दिवसीय मेले का उद्घाटन नगर निगम महापौर सुशीला कंवर व भाजपा वरिष्ठ महिला नेता मीना आसोपा ने किया।  कंचन राठी के अनुसार मेले का उद्देश्य नारी शक्ति को महत्त्वपूर्ण स्थान देते हुए हस्तनिर्मित वस्तुओं का प्रदर्शन व विक्रय करते हुए जीवकोपार्जन करना है।

मेले की सह संयोजिका विभा बिहाणी के अनुसार इस मेले का समय प्रात: 10 बजे से रात्रि 8 बजे तक रखा गया है। इस मेले में मुख्य रूप से नारायण बिहाणी, शशि बिहाणी, पं. पुरुषोत्तम , गौरीशंकर राठी, मुन्ना बिहाणी, रघुवीर झंवर, पिन्टू राठी, पवन राठी, मंजू राठी, संतोष राठी, निशा झंवर, चन्द्रकला कोठारी, श्रीया देवी राठी, संगीता बिन्नाणी, माला लखोटिया आदि अनेक माहेश्वरी समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

माहेश्वरी समाज के पवन राठी के अनुसार इस मेले का  एक ही छत के नीचे वाजिव दामों पर घरेलू उपयोगी वस्तुएं मुहैया कराना है। प्रमुख संयोजिका कंचन राठी के अनुसार इसमें महिलाओं की ओर से हस्तनिर्मित घेरलू उपयोगी वस्तुओं का विक्रय किया जाएगा। मेले की सह संयोजिका विभा बिहाणी के अनुसार मेले में घरेलू वस्तुओं की स्टॉल उपलब्ध रहेगी। साथ ही खाने-पीने का भी लुत्फ उठा सकेंगे।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular