Saturday, April 25, 2026
Hometrendingबीकानेर: उरमूल डेयरी में लगी आग...

बीकानेर: उरमूल डेयरी में लगी आग…

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com उरमूल डेयरी सयंत्र में आज सुबह करीब ११ बजे आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।

डेयरी से फायर स्टेशन मुरलीधर में किसी ने इसकी सूचना दी, तो वहां से बीछवाल स्थित अग्निशमन केन्द्र से तीन दमकल (फायर बिग्रेड) को मौके पर भेजा गया। दमकल कर्मियों ने करीब पौन घंटे की मश्क्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग लगने का कारण बॉयलर बताया जा रहा है। हलांकि आग की लपेटे एक बारगी तेज उठी थी, लेकिन दमकल कर्मियों ने सतर्कता के साथ फॉम और पानी डालकर जल्द ही आग पर नियंत्रण कर लिया।

इस टीम ने किया काबू…

डेयरी में आग पर काबू करने के लिए फायरमैन अभिषेक, गोपाललाल, संजय कुमार, भवानी शंकर के अलाव चालक नवीन कुमार सांखला, प्रेम, भंवरलाल, सम्पत लाल सहित कार्मिकों ने सतर्कता के साथ आग पर नियंत्रण किया। आग बुझाने में तीन ड्रम फॉम और तीन दमकल की गाडिय़ां लगी।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!