Tuesday, May 26, 2026
Hometrendingबीकानेर : महिला से सोने की चेन छीनने के मामले में तीन...

बीकानेर : महिला से सोने की चेन छीनने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में चेन, मोबाइल छीनने की बढती वारदातों के बीच पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली है। पुलिस ने गत 6 फरवरी को कोयला गली के पास एक महिला मंजू जोशी के गले से सोने की चेन छीन कर फरार होने के मामले में आरोपी आकाश वाल्मिकी, भोजराज नायक और मदन नायक को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ कर रही है। पूछताछ में कुछ अन्‍य वारदातों का भी पर्दाफाश होने की संभावना है।

आपको बता दें कि कोयला गली में हुई वारदात के बाद एसपी योगेश यादव के निर्देशानुसार टीम गठित की गई। उक्‍त टीम ने सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए आरोपियों का सुराग लगा लिया। पुलिस पूछताछ में अब इस गैंग के अन्‍य सदस्‍यों के बारे में पता लगाने की कोशिश कर रही है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!