Saturday, April 25, 2026
Homeबीकानेरबीकानेर : बंद के लिए बाजारों में घूम रहे दिग्गज नेता, काजी...

बीकानेर : बंद के लिए बाजारों में घूम रहे दिग्गज नेता, काजी आएंगे, हुड्डा नहीं

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। देश में बढ़ती महंगाई के विरोध में भारत बंद को सफल बनाने के लिए बीकानेर में कांग्रेस के दिग्गज नेता बाजारों में घूम रहे हैं। सुबह सात बजे से ही नेताओं की अलग-अलग टोलियां बाजारों में केन्द्र और प्रदेश सरकारों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए निकल पड़ी। प्रभारी भरतराम मेघवाल, कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. बी. डी. कल्ला, शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत के ेनेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बाजारों में दुकानदारों से समझाइश कर दुकानें बंद करवाई। आवश्यक सेवाओं को हालांकि बंद से दूर रखा गया है। शहर में कई जगहों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शित किया है।

कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. बी. डी. कल्ला ने कहा है कि केन्द्र और प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में महंगाई का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। इसके बावजूद सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। इसीलिए कांग्रेस ने भारत बंद का फैसला किया है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा कि बढ़ती महंगाई ने निम्न और मध्यम वर्ग की कमर तोड़ दी है। आवश्यक वस्तुओं के दामों को नियंत्रित करने में भाजपा सरकार पूरी तरह फेल साबित हो रही है। इससे आमजन में भी सरकार के प्रति गहरा असंतोष है।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष गहलोत ने बताया कि बीकानेर में बंद को सफल बनाने के लिए वरिष्ठ कांग्रेस नेता काजी निजामुदीन जल्द ही बीकानेर पहुंचने वाले हैं, जबकि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के बीकानेर आने का कार्यक्रम रद्द हो गया है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!