Friday, May 15, 2026
Homeबीकानेरबीकानेर : सरकारी दफ्तरों में अब भी पसरा है त्योहार का खुमार...

बीकानेर : सरकारी दफ्तरों में अब भी पसरा है त्योहार का खुमार !

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com दिपावली के सप्ताहंत बाद भी जिले के राजकीय कार्यालयों में त्यौहारी छुट्टी की खुमारी बरकरार है। हालांकि छुट्टियों का दौर बीत जाने के बाद कार्यालय तो खुल रहे हैं लेकिन,लोगों की समस्याओं का निस्तारण करने वाले ओहदेदार सीट पर नहीं मिल रहे। अधिकारियों की अनुपस्थिति से अनजान आमजन कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं।

खास तो यह है कि अधिकारियों की गैरमौजूदगी को लेकर जवाब देने वाले जिम्मेदारी भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। इस मामले में कलक्टर मुख्यालय को छोड़ दिया जाये तो जिले में तमाम राजकीय दफ्तरों में अभी भी छुट्टी सरीखा ही माहौल कायम है,इन दफ्तरों में ना तो अधिकारी मौजूद है और ना ही कर्मचारी। जानकारों ने बताया कि अब तो सोमवार तक ही राजकीय दफ्तरों में रौनक नजर आयेगी।

….तो इसलिए ऐसा कोई भी व्यक्ति प्रत्याशी नहीं बन सकता

शहर में जलदाय विभाग, सानिवि, इगांनप, सिंक्षेवि, नगर निगम, नगर विकास न्यास समेत आमजन के कामकाज से जुड़े तमाम दफ्तरों के अफसरों और कार्मिकों की आम दरफ्त कम है। हालांकि इन दफ्तरों के ताले तो खुल रहे है लेकिन अधिकारियों और कार्मिकों की गैर मौजूदगी के आलम में कामकाज के लिये आये लोगों को निराशा के साथ वापस लौटना पड़ रहा है।
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!