Saturday, April 25, 2026
Hometrendingबीकानेर : बीकेईएसएल की सप्लाई से नहीं हुई पार्षद पति की मौत,...

बीकानेर : बीकेईएसएल की सप्लाई से नहीं हुई पार्षद पति की मौत, विद्युत निरीक्षक ने सौंपी रिपोर्ट…

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com गंगाशहर क्षेत्र में जुलाई माह में पार्षद के पति की करंट से मौत के मामले की रिपोर्ट सहायक विद्युत निरीक्षक ने सौंप दी है। इसके अनुसार बीकेईएसएल की बिजली आपूर्ति से पार्षद पति की मौत नहीं हुई थी। सहायक विद्युत निरीक्षक ने अपनी रिपोर्ट में दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विद्युत निरीक्षक ने मौत का कारण स्थानीय अन्य विद्युत आपूर्ति से कम वोल्टेज की सप्लाई से हादसा होने की संभावना प्रकट की है।

दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद जयपुर से आए सहायक विद्युत निरीक्षक ने बीकानेर के कनिष्ठ विद्युत निरीक्षक के साथ पुलिस व जोधपुर डिस्कॉम के अधिकारियों की मौजूदगी में 10 व 13 अगस्त को मौका मुआयना किया। सहायक विद्युत निरीक्षक ने दुर्घटना स्थल की वीडियोग्राफी कराई। सहायक निरीक्षक की रिपोर्ट में यह उल्लेख किया गया है कि मीटर, सर्विस केबल की स्थिति व एमआरआई रिपोर्ट के अनुसार बीकेईएसएल की सप्लाई से दुर्घटना होने की संभावना दिखाई नहीं देती है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!