Hometrendingबीकानेर : चुनाव कार्य में लापरवाही बरतने पर अध्यापक निलम्बित 

बीकानेर : चुनाव कार्य में लापरवाही बरतने पर अध्यापक निलम्बित 

बीकानेर abhayindia.com निर्वाचक पंजीयन अधिकारी पंचायत एवं उप खंड मजिस्ट्रेट को कोलायत प्रदीप कुमार ने पंचायत चुनाव में लापरवाही  के कारण एक अध्यापक को निलंबित कर दिया है।

उपखंड अधिकारी प्नदीप कुमार ने बताया कि राजकीय प्राथमिक विद्यालय मसूरी नोखा, जिनको ग्राम पंचायत कोलायत की बूथ संख्या 80 में मतदान संख्या 294 में एपीओ 2 नियुक्त किया गया था, के द्वारा निर्वाचन जैसे अति महत्वपूर्ण कार्य में घोर लापरवाही एवं उदासीनता बरतने के कारण लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के प्रावधान के तहत विभागीय जांच करने का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने बताया कि  अध्यापक राजकीय  प्राथमिक विद्यालय मसूरी नोखा सुनील कुमार को तुरंत प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन काल के दौरान उन्हें नियमानुसार निर्वाह भत्ता देय होगा और निलम्बन  काल के दौरान उनका मुख्यालय निर्वाचन पंजीयन अधिकारी (पंचायत) एवं उपखंड मजिस्ट्रेट कोलायत में रहेगा।
AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular