Hometrendingभारत जैन महामंडल की 16 शाखाओं का हुआ गठन, बांठिया ने ली...

भारत जैन महामंडल की 16 शाखाओं का हुआ गठन, बांठिया ने ली बीकानेर शाखा के चेयरमैन की शपथ

बीकानेर abhayindia.com भारत जैन महामंडल की नव गठित 16 शाखाओं के नव मनोनीत चेयरमैनो को रविवार को आयोजित एक वर्च्यूल कार्यक्रम में सामूहिक रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश मेहता ने शपथ दिलाई।

कार्यक्रम का आगाज पुष्पा मरोठी द्वारा प्रस्तुत महावीर वन्दना से हुआ। मजूरा सूरत के युवा विधायक व सूरत महानगर पालिका के डिप्टी मेयर नीरव भाई शाह की उपस्थिति में आयोजित इस शपथ ग्रहण कार्यक्रम में नव गठित शाखाओं एंव मनोनीत चेयरमेन गौरव सिंघी (सूरत), जितेंद्र सेठिया (गांधीधाम), नरेश सालेचा (अहमदाबाद), गणपत सालेचा (जोधपुर), उगमराज सांड (पाली), ओम बांठिया (बालोतरा), लूणकरण सिंघवी (बाड़मेर), संतोष बांठिया (बीकानेर), सरोज भंसाली (कोलकोता), रमेश बाफना (अहमदनगर), अनिल नाहर (नासिक), नेनमल कोठारी (मदुराई), शांतिलाल झाबक (तिरुपुर), सुरेश चोपड़ा (इरोड़), धर्मेश कोठारी (बंगलुरू), सुभाष चन्द्र डंक (हुबली) को शपथ दिलाई गई।

बीकानेर शाखा के नव मनोनीत चेयरमेन सन्तोष बांठिया ने भी अपने उद्गार व्यक्त किए। इस अवसर पर अधिकांश नव मनोनीत चेयरमैनो ने अपने विचार प्रस्तुत किये। इन शाखाओं के गठन में सराहनीय भूमिका नव मनोनीत राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गणपत भंसाली की रही।

भंसाली ने कहा कि शाखाओं के विस्तार का सिलसिला जारी रहेगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश मेहता ने कहा कि 16 शाखाओं के एक साथ गठन व शपथ ग्रहण का ये पहला उदाहरण हैं। कार्यकारी अध्यक्ष मदनलाल मुठलिया ने कहा कि भारत जैन महामण्डल समग्र जैन समुदाय की 121 वर्ष पूर्व स्थापित हुई प्रतिनिधि संस्था हैं।

राष्ट्रीय महासचिव राजेश वर्धन ने कहा कि भारत जैन महामंडल जैन समुदाय के दिगम्बर व श्वेताम्बर परम्परा के तमाम पंथों, गच्छों तथा सम्प्रदायों का प्रतिनिधित्व करता हैं। संगठन के इंटरनेशनल चेयरमेन संजय लोढा ने कहा कि गत दिनों अमेरिका के न्यूयार्क शहर में एक शाखा प्रारम्भ हुई व आगामी समय में सिंगापुर, आस्ट्रेलिया, नाइजेरिया, लेगोस आदि देशों में इस संगठन की शाखाएं प्रारम्भ होने जा रही हैं

मुख्य अतिथि विधायक हर्ष संघवी ने भारत जैन महामंडल के जैन एकता के प्रयासों को सराहा। विशिष्ट अतिथि सूरत के डिप्टी मेयर नीरव भाई शाह ने भी भारत जैन महामंडल के कार्यो को उत्कृष्ट बताया। आभार राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष गणपत कोठारी ने व्यक्त किया। वेविनार का सफल संचालन राजेश वर्धन ने किया।
AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular