





बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर टैक्स कंसल्टेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं सचिव पद के लिए शुक्रवार को जिला उद्योग संघ कार्यालय में मतदान संपन्न हुआ। चुनाव में अध्यक्ष पद पर एडवोकेट दीपक व्यास ने एडवोकेट वाई. पी. मदान को 44 मतों से हराकर जीत दर्ज की। कुल 212 मतों में से 199 मतदान हुए, जिनमें 1 मत निरस्त रहा। दीपक व्यास को 121 तथा वाई.पी. मदान को 77 मत मिले।
इसी तरह सचिव पद पर सीए मनमोहन मोदी ने मदन गोपाल मोदी को 4 मतों से पराजित किया। मनमोहन मोदी को 101 और मदन गोपाल मोदी को 97 मत प्राप्त हुए। चुनाव प्रक्रिया सीए सोहनलाल बैद की अध्यक्षता में चुनाव समिति के सदस्य एम.पी. शर्मा एवं एम.के. चूरा द्वारा संपन्न कराई गई। निवर्तमान अध्यक्ष माणक कोचर ने शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण मतदान के लिए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।








