








बीकानेर abhayindia.com पुरानी शिवबाड़ी रोड़ स्थित सिंथेसिस कोचिंग के निदेशक जेठमल सुथार के अनुसार संस्थान के आठ छात्रों ने एनएसओ और आईईओ में विभिन्न मैडल प्राप्त किये हैं। इनमें अनम सुथार, तनव सुथार और गौरव शर्मा ने द्वितीय स्टेज के लिए भी क्वालिफाई किया हैं।
इनके अलावा कनिष्क शर्मा, लक्ष्य विजय और सुभाष सुथार ने भी मैडल प्राप्त किये है। इन सभी बच्चों को कल संस्थान में शील्ड एवं पदक देकर सम्मानित किया गया। संस्थान के गुरूजनों ने सभी छात्रों को भविष्य में अपने द्वारा निर्धारित लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया।


