Wednesday, May 27, 2026
HometrendingBikaner Sports : मधुश्री पारीक ने जीते तीन गोल्ड मेडल

Bikaner Sports : मधुश्री पारीक ने जीते तीन गोल्ड मेडल

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

Bikaner/Abhayindia.com जयनारायण व्यास कॉलोनी स्थित आरएसवी हायर सेकेंडरी स्कूल की कक्षा आठ की छात्रा मधुश्री पारीक ने स्केटिंग की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में एक बार फिर अपना परचम लहराया है।

प्रथम राज्य स्तरीय स्पीड स्केटिंग रैंकिंग प्रतियोगिता का 11 से 13 अगस्त 2023 तक महाराणा प्रताप खेल गांव उदयपुर मे आयोजन किया गया इसमें आरएसवी की छात्रा मधुश्री पारीक ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अंडर 14 बालिका वर्ग में रिक रेस 500 मीटर, रिक रेस 1000 मीटर और रोड रेस में प्रथम स्थान प्राप्त करके तीन गोल्ड मेडल जीते।

आरएसवी के सीईओ आदित्य स्वामी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए छात्रा के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी और छात्रा को राष्ट्रीय स्तर पर भी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!