Tuesday, June 23, 2026
HometrendingBikaner Sports : राज्‍य स्‍तरीय स्‍कूल ताइक्‍वांडो में बीकानेर का शानदार प्रदर्शन

Bikaner Sports : राज्‍य स्‍तरीय स्‍कूल ताइक्‍वांडो में बीकानेर का शानदार प्रदर्शन

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

Bikaner. Abhayindia.com सीकर में आयोजित राज्य स्तरीय स्कूल खेल ताइक्वांडो में बीकानेर ने शानदार प्रदर्शन किया है। उप जिला शिक्षा अधिकारी अनिल बोड़ा ने बताया कि 17 वर्ष से कम आयु वर्ग में बीकानेर ने तीन स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीता तथा टीम खिताब जीता। वहीं, 19 वर्ष  छात्र वर्ग में उप विजेता का स्थान मिला।

लड़कों के वर्ग में अनूप चतुर्वेदी तथा शक्ति सिंह कोच थे। 17 वर्ष में रघुराज सिंह, आदित्य चांडक और डैनी गोदारा ने स्वर्ण पदक जीते। लड़कियों के वर्ग में 17 वर्ष से कम आयु में भी बीकानेर उप विजेता रही। इस वर्ग में वीरेंद्र योगी कोच थे।

बोड़ा ने बताया कि चंद्र गिरी, युवराज और लोकेंद्र सिंह ने भी 19 वर्ष लड़कों में स्वर्ण जीते। जबकि लड़कियों की 17 वर्ष में अंकिता ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इसके अलावा 19 वर्ष बालिका में हर्षिता शेखावत, सपना स्वामी और रुचिका शेखावत ने भी स्वर्ण पदक जीते। इसी तरह सक्षम योगी, जिग्नेश, प्रतिभा, योग्यता चौहान, अंशुमान शर्मा, कंचन शर्मा ने भी रजत तथा कांस्य पदक जीते। सभी विजेता खिलाड़ियों का जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मुख्यालय में सुरेंद्र सिंह भाटी जिला शिक्षा अधिकारी, अनिल बोड़ा उप जिला शिक्षा अधिकारी खेलकूद ने स्वागत और अभिनंदन किया।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!