Tuesday, June 23, 2026
HometrendingBikaner Election 2023 : भाजपा कार्यालय पहुंचते ही सिद्धि कुमारी, जेठानंद व्यास...

Bikaner Election 2023 : भाजपा कार्यालय पहुंचते ही सिद्धि कुमारी, जेठानंद व्यास का कार्यकर्त्‍ताओं ने किया स्वागत

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

Bikaner. Abhayindia.com भारतीय जनता पार्टी बीकानेर पश्चिम व पूर्व विधानसभा में प्रत्याशियों की घोषणा के बाद आज बीकानेर पूर्व से सिद्धि कुमारी व पश्चिम से जेठानंद व्यास को प्रत्याशी बनाए जाने पर शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, देहात जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी, महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित की उपस्थिति में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सिद्धि कुमारी व जेठानंद व्यास का माल्यार्पण कर मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई।

इस अवसर शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य ने कहा भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व ने बीकानेर पूर्व व पाश्चिम विधानसभा में भाजपा प्रत्याशियों की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर है और बीकानेर की सभी सातों विधानसभा में प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा।

इस अवसर पर राष्ट्रीय मीडिया सदस्य शेखर वर्मा, उपमहापौर राजेंद्र पंवार, महामंत्री नरेश नायक, श्याम सुंदर चांडक, उपाध्यक्ष हनुमान सिंह चावड़ा, बाबूलाल गहलोत, आनंद सिंह भाटी, जितेंद्र सिंह राजवी, विजय उपाध्याय, मंत्री मनीष सोनी, सांगीलाल गहलोत, कौशल शर्मा, जगदीश सोलंकी, इंद्रा व्यास, कुणाल कोचर, शिवरतन अग्रवाल, मुकेश आचार्य, जतिन सहल, भूपेंद्र शर्मा, पंकज अग्रवाल, किशोर आचार्य, मुकेश ओझा, कमल आचार्य, अनिल हर्ष, के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!