Wednesday, May 27, 2026
Hometrendingबीकानेर : शतरंज प्रतियोगिता में दिखाया कौशल, नालंदा स्कूल में हुए...

बीकानेर : शतरंज प्रतियोगिता में दिखाया कौशल, नालंदा स्कूल में हुए मैच…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेरAbhayindia.com नालंदा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जिला स्तरीय सब जूनियर प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें लड़कों के वर्ग में हर्षवर्धन स्वामी व लड़कियों के वर्ग में प्रिया सांखला विजेता रहे।

प्रिया ने 5 में से साढ़े 4 अंक बनाए, जबकि हर्षवर्धन स्वामी ने सभी छह मैच जीतकर 6 अंक हासिल किए। लड़कियों के वर्ग में सोनाली प्रजापत,ईशा हर्ष ने चार चार अंकों के साथ दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया जबकि राधिका पुरोहित, आनंदी छंगाणी व अलवीरा पुरोहित ने चौथा,पांचवा,छठा स्थान प्राप्त कर बीकानेर टीम में स्थान बनाया। जो कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। लड़कों के वर्ग में ऋषि मूंधड़ा ने दूसरा,दक्ष सिंह सांखला को तीसरा, आशीष स्वामी को चौथा, लोकेश पांचवा और हर्षवर्धन सिंह परिहार छठा स्थान मिला।

जिला सचिव अनिल बोड़ा ने बताया कि सभी छह खिलाड़ी राज्य प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता के विजेताओं को सचिव अनिल बोडा,मुख्य निर्णायक रामकुमार, सत्यनारायण करनाणी,हर्षवर्धन हर्ष व बुलाकी हर्ष ने पुरस्कार प्रदान किए।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!