Saturday, January 24, 2026
Hometrendingबीकानेर : भाजपा की कार्यकारिणी के लिए हो रही 'चेहरे' की खोज...

बीकानेर : भाजपा की कार्यकारिणी के लिए हो रही ‘चेहरे’ की खोज…

AdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद शहर और देहात भाजपा कार्यकारिणी के लिये चेहरों की तलाश शुरू हो गई है। बीकानेर की शहर और देहात जिला कार्यकारिणी में शामिल होने के भाजपा के कई कार्यकर्ता ऊपर तक पहुंच लगा रहे है। जबकि भाजपा के रणनीतिकारों की मंशा है कि युवाओं और जमीनी स्तर पर पार्टी के लिए मजबूती से काम करने वालों को कार्यकारिणी में शामिल किया जाए। वैसे कार्यकारिणी में तलाशे गए चेहरों में से नाम सुझाए जाएंगे और वे प्रदेश की अनुमोदना से घोषणा जिलाध्यक्ष ही करेंगे।

भाजपा में वैसे जिलाध्यक्ष ही कार्यकारिणी की घोषणा करते आए है, लेकिन अब तक जिलाध्यक्ष संगठन स्तर पर वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठकर नाम तय कर देते आए लेकिन इस बार पूरी संरचना करने के लिए पार्टी ने गाइड लाइन दी है। भाजपा से जुड़े सूत्रों ने बताया कि पार्टी का जोर है कि कार्यकारिणी की संरचना इस कदर की जाए कि बूथ से लेकर जिला स्तर पर कार्यकारिणी में पदाधिकारी मजबूत हो, कार्यकारिणी सुचारू रूप से चले ताकि पार्टी संगठन और मजबूत होगा। कार्यकारिणी को व्यवस्थित करने के लिए ही ये पूरा जतन किया जा रहा है।

विधायक सिद्धि कुमारी ने किया पत्रकार भवन का अवलोकन, 10 लाख रुपए…

बेरोजगारों को आवंटित किए थे कियोस्क, अब वही वसूल रहे किराया…

अब बच नहीं पाएंगे मिलावटखोर, ऐसे होगी नमूनों की जांच…

AdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!