Hometrendingबीकानेर : रोट्रेक्ट क्लब ने की पी.पी.ई किट सुपुर्द

बीकानेर : रोट्रेक्ट क्लब ने की पी.पी.ई किट सुपुर्द

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com रोट्रेक्ट क्लब के अध्यक्ष गौरव मुंधड़ा एवं सचिव प्रशांत कल्ला ने बताया कि दिनांक 3 अगस्त सोमवार की सुबह रोट्रेक्ट क्लब के सदस्यों ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर बी. एल. मीणा को 20 नग व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण किट सुपुर्द किए।

प्रकल्प संयोजक गौरव चौधरी ने बताया कि उपरोक्त पी.पी.ई किट धर्मनगर द्वार निवासी शिवेश पेडीवाल के सौजन्य से दी गई। भामाशाह शिवेश पेडीवाल ने बताया कि उपरोक्त पी.पी.ई किट में सूट एवं कंटोप, जूतों के आवरण, सुरक्षात्मक मुखौटा, मुखड़ा कवच, हाथ के दस्ताने एवं अपशिष्ट बायोडिग्रेडेबल बैग शामिल थे।

इस प्रकल्प में रोट्रेक्ट सदस्यों में सीए तरुण पेडीवाल, निपुण राठी, राजेंद्र राजपुरोहित, मेहुल पुरोहित एवं प्रद्युमन पुरोहित उपस्थित रहे। विदित रहे कि रोट्रेक्ट क्लब बीकानेर कोरोना महामारी में सदैव ही आवश्यक संसाधन एवं उपकरण उपलब्ध करवाने हेतु तत्पर रहा है।

Preview YouTube video कलक्टर का दिल हुआ गार्डन- गार्डन, पार्कों का किया निरीक्षण

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!