Hometrendingबीकानेर : नालों की सफाई में अब तक कोताही बरतने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों...

बीकानेर : नालों की सफाई में अब तक कोताही बरतने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com पुरानी गिन्नानी में जल भराव का सबसे बड़ा मुख्य कारण नालों की सफाई नहीं होना  है। नालों में कहीं 5 फीट तो कहीं कहीं 7 फीट शिल्ट भरी हुई है। शहर के नालों और सड़कों से आने वाला पानी आगे नहीं बढ पाने के कारण गिन्नानी के घरों, सूरसागर और जूनागढ की खाई में पानी भर जाता है।

 

यदि निगम प्रशासन समय समय पर इन नालों की तले तक की सफाई करवाता रहता तो आज इस विकट समस्या का सामना ही नहीं करना पड़ता।  समय पर सफाई नहीं कर प्रतिवर्ष निगम और जिला प्रशासन वर्षांत के दिनों में आनन फानन में सफाई के नाम पर नौटंकी करता है जिसका खामियाजा गिन्नानी और हनुमान हत्‍था के निवासियों को मानसिक, शारीरिक और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता। इसके लिए निगम प्रशासन और जिला प्रशासन दोनों संयुक्त रूप से जिम्मेदार और जवाबदेही है।

इस लापरवाही के लिये जिम्मेदार अधिकारियों कर्मचारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करने के लिए 04 अगस्त 2020 को जिला कलक्टर नमित मेहता को जागरूक नागरिक रवि पारीक, सत्यवीर जैन, लक्ष्मण मोदी एवं अन्य का एक शिष्टमंडल ज्ञापन सुपुर्द करेगा और 3 दिवस में कार्यवाही की मांग करेगा।

गौरतलब है कि स्थाई लोक अदालत ने नालों की सफाई मई 2020 में करनें के निर्देश दिये थे और इसके लिये निगम प्रशासन ने नोडल अधिकारी नेक मोहम्मद को नियुक्त कर सफाई करने और उसकी रिपोर्ट निगम प्रशासन और जिला कलक्टर को सुपुर्द करने के आदेश जारी किये परन्तु नोडल अधिकारी ने नालों की सफाई में बिल्कुल रूचि नहीं दिखाई व ना ही उच्चाधिकारियों के आदेशों की पालना की यहां तक कि परिवादीयों ने कई फोन किये, कार्यालय में मिलने गये परन्तु ना फोन उठाया व ना ही कार्यालय में वो मिले।

जागरूक नागरिक ज्ञापन के माध्यम से यह भी मांग की जायेगी की प्रथम दृष्ट्या दोषी/लापरवाह अधिकारी कर्मचारी तत्काल निगम से अन्यत्र स्थानांतरित किया जावे।

शिष्ट मंडल जिला कलक्टर को आग्रह करेगा कि वे गिन्नानी स्थित नालों की वस्तुस्थिति को स्वयं अपनी आंखों से देख कर अत्यावश्यक नालों की सफाई, पायलट प्रोजेक्ट के तहत बारिश शुरू होने से पूर्व सम्पूर्ण शक्ति को  झोंक कर करवावे अन्यथा इन नालों की सफाई को लेकर जन-आन्दोलन किया जायेगा जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी एवं जवाबदेही निगम प्रशासन और जिला प्रशासन की होगी।

Preview YouTube video कलक्टर का दिल हुआ गार्डन- गार्डन, पार्कों का किया निरीक्षण

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!