Thursday, April 25, 2024
Hometrendingबीकानेर : हर्षोल्लास के साथ मनाया गणतंत्र दिवस, मंत्री डॉ. कल्ला...

बीकानेर : हर्षोल्लास के साथ मनाया गणतंत्र दिवस, मंत्री डॉ. कल्ला ने किया ध्वजारोहण…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर abhayindia.com गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह बुधवार को डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में आयोजित किया गया।

p tttttttt

कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला ने सुबह 9 बजे ध्वजारोहण किया। शांति के प्रतीक सफेद कपोत और रंग बिरंगे गुब्बारे हवा में छोड़कर खुशहाली का संदेश दिया। ध्वजारोहण के बाद मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण किया गया और मार्च पास्ट की सलामी ली।

परेड में आरएसी की तीसरी व दसवीं बटालियन तथा राजस्थान पुलिस की महिला एवं पुरूष की प्लाटून भागीदारी निभाई। परेड का नेतृत्व परेड कमांडर अरविंद विश्नोई ने किया। राज्यपाल के संदेश का पठन अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) बलदेव राम धोजक ने किया।

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री डॉ. कल्ला ने कहा कि हमारे संविधान ने हमें समानता का अधिकार दिया है। हमें दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश का नागरिक होने पर गर्व होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में प्रदेश भी प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। पिछले तीन वर्षों में राजस्थान में विकास के अनेक कार्य हुए हैं। उन्होंने आह्वान किया कि देश के सर्वांगीण विकास में सभी अपना सकारात्मक सहयोग दें।

उन्होंने देश को आजादी दिलाने वाले देशभक्तों के प्रति कृतज्ञ रहने का आह्वान किया। मूल अधिकारों को समझते हुए कर्त्तव्यों की पालना का संदेश भी दिया। मुख्य समारोह में सम्मानित होने वाली प्रतिभाओं के प्रशस्ति पत्रों का वाचन किया गया। शारीरिक शिक्षकों एवं युवा योग साधकों ने योग तथा सूरज सिंह राणा द्वारा मोटर साइकिल करतब का प्रदर्शन किया गया। महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा सामूहिक गीत तथा स्काउट गाइड के रोवर रेंजर द्वारा राष्ट्रगान की प्रस्तुति दी।

इस दौरान संभागीय आयुक्त नीरज के पवन, महानिरीक्षक पुलिस ओमप्रकाश, जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल, पुलिस अधीक्षक योगेश यादव, अतिरिक्त जिला कलेक्टर(नगर) अरुण प्रकाश शर्मा, जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी नित्या के., शिव कुमारी कल्ला, कन्हैया लाल कल्ला, महेंद्र कल्ला आदि मौजूद रहे।

स्वच्छता झांकी को किया रवाना…
कार्यक्रम के दौरान नगर निगम की स्वच्छता झांकी को डॉ. बी. डी. कल्ला ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। झांकी द्वारा शहर के सभी क्षेत्रों में आमजन को स्वच्छता का संदेश दिया गया।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular