Hometrendingबीकानेर : 7 दिन में दें जन सुनवाई प्रकरणों पर रिपोर्ट, नियमित...

बीकानेर : 7 दिन में दें जन सुनवाई प्रकरणों पर रिपोर्ट, नियमित रूप से हो गड्ढे भरने की कार्यवाही : मेहता

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com जिला कलक्टर नमित मेहता ने उपखंड स्तर पर आयोजित की जाने वाली जन सुनवाई के दौरान प्राप्त किए गए प्रकरणों और ज्ञापनों पर संबंधित विभाग द्वारा की गई कार्यवाही के सम्बंध में 7 दिन में रिपोर्ट देंने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि 7 दिन में जवाब नहीं मिलने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। विद्युत विभाग के विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि जिले में जो भी जीएसएस प्रगतिरत है, उन्हें समय पर पूरा करना सुनिश्चित किया जाए, जिससे वोल्टेज की समस्या का शीघ्र समाधान हो सके। जो कृषि और नलकूप विद्युत कनेक्शन से लंबित हैं उन्हें प्राथमिकता से कनेक्शन करवाया जाए। मेहता ने कहा कि वर्तमान में जिले में 600 स्कूल अविद्युतीकृत है। प्रत्येक उपखंड में 15 स्कूलों का चयनत कर अगले 1 महीने में इन्हें विद्युतीकृत करने की कार्यवाही पूरी की जाए। इस कार्य में उपखंड अधिकारी के साथ समन्वय करें।

नियमित रूप से हो गड्ढे भरने की कार्यवाही
जिला कलक्टर ने नगर निगम उपायुक्त को निर्देश दिए कि सीवरेज व सफाई आदि के काम के बाद बने गड्ढे इत्यादि भरने की कार्यवाही नियमित रूप से की जाए। इस कार्य में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चांदमल बाग समस्या के निस्तारण के लिए नगर विकास न्यास तीनों पंप नए लगवाते हुए पूरे। कार्य को निगम को हैंड ओवर करने के काम में तेजी लाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि क्षतिग्रस्त वल्लभ गार्डन पुलिया को पिलर लेकर ही ठीक किया जाए। सीवरेज लाइन को किसी भी स्थिति में रोड के अंदर से नहीं बनाया जाए बल्कि इसके लिए अलग से पाइप लाइन डाली जाए। उन्होंने लिलिपॉन्ड में सफाई के साथ-साथ सौंदर्यकरण का काम भी समय पर करवाने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने कहा कि यदि सड़क इत्यादि सार्वजनिक संपत्ति पर किसी व्यक्ति द्वारा गोबर या अन्य अपशिष्ट डालने की घटना सामने आती है तो संबंधित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाते हुए सफाई कार्य पर हुए खर्च के लिए सम्बंधित को रिकवरी का नोटिस जारी किया जाए।

डार्क स्पोट चिन्हित करने के लिए करें पुलिस से चर्चा
मेहता ने कहा कि अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के साथ चर्चा कर जिले के संभावित दुर्घटना बिंदुओं के संबंध में सूची तैयार कर प्रस्तुत करें।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular