Hometrendingबीकानेर : स्वच्छ बीकाणा अभियान में शामिल हो जनप्रतिनिधि

बीकानेर : स्वच्छ बीकाणा अभियान में शामिल हो जनप्रतिनिधि

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com जिला कलक्टर मेहता ने कहा कि शहर की साफ सफाई व्यवस्था को दुरुस्त बनाने की और सफाई कर्मियों को प्रेरित करने के उद्देश्य से प्रारम्भ किए जाने वाले ’स्वच्छ बीकाणा-स्वस्थ बीकाणा’ विशेष अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों को आवश्यक रूप से जोड़ें। उन्होंने कहा कि सफाई एक नियमित प्रक्रिया के रूप में अपनाते हुए लोगों में भी इसके प्रति जागरूकता आए, इसके मद्देनजर अभियान में आमजन की भागीदारी भी सुनिश्चित करें। मेहता ने निराश्रित पशु पकड़ने की कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि शेड्यूल बना कर रोजाना पकड़े गए निराश्रित पशुओं की सूचना भेजें, यदि ऐसा नहीं होता है तो संबंधित की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

सम्पर्क प्रकरण निस्तारण में संतुष्टि स्तर का रखें ध्यान
सम्पर्क पोर्टल पर निस्तारित किए गए प्रकरणों की समीक्षा करते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि 60 और 180 दिन से पुराना एक भी प्रकरण किसी भी विभाग में लंबित ना रहे, यह सुनिश्चित किया जाए। विभिन्न आयोगों और सीएमओ से भेजे जाने वाले प्रकरणों के निस्तारण में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। औसत निस्तारण समय अवधि को कम से कम करने पर सभी विभागीय अधिकारी विशेष ध्यान दें, साथ ही रिलीफ या रिजेक्ट प्रकरणों में संतुष्टि स्तर पर लेकर विशेष काम किया जाए। उन्होंने कहा कि डिस्काॅम, पीएचईडी और यूआईटी ने अपने यहां लंबित पुराने प्रकरणों का निस्तारण करने में बेहतर काम किया है।

संतुष्टि स्तर को क्राॅसचैक करने के लिए विभिन्न विभागों द्वारा दिए गए जवाब की रैडम आधार पर जांच की जाएगी और यदि गलत जवाब या उचित मानदंडों से कमतर जवाब पाए जाते हैं तो संबंधित अधिकारी की जवाबदेही सुनिश्चित करते हुए उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। मनरेगा भुगतान के एक प्रकरण में जिला कलक्टर ने बज्जू बीडीओ से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। उन्होंने पी एच ई डी के डेली तलाई में पीने के पानी के मुद्दे पर सेनेटरी डिग्गी के निर्माण के संबंध में प्राप्त प्रकरण पर समय पर जवाब नहीं देने पर सहायक अभियंता पीएचईडी को नोटिस देने के भी निर्देश दिए। मेहता ने मनरेगा,  आरयूआईडीपी के तहत सीवरेज कार्यों, सुजानदेसर समस्या, हाउस टू हाउस कनेक्शन में तेजी लाने,20 सूत्री कार्यक्रम  सहित पंचायती राज व अन्य विभागों के कार्यों की प्रगति की जानकारी ली।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) बलदेव राम धोजक, जिला अतिरिक्त कलक्टर (शहर) अरुण प्रकाश शर्मा, रसद अधिकारी यशवंत भागकर, सहायक निदेशक लोक सेवाएं सबीना विश्नोई, पीएचइडी अधीक्षण अभियंता दीपक बंसल तथा नगर विकास न्यास के अधीक्षण अभियंता संजय माथुर सहित संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular