Sunday, May 19, 2024
Hometrendingबीकानेर: प्रेस क्लब चुनाव,बिस्सा अध्यक्ष, जागरवाल महासचिव, छंगाणी कोषाध्यक्ष पद पर विजयी...

बीकानेर: प्रेस क्लब चुनाव,बिस्सा अध्यक्ष, जागरवाल महासचिव, छंगाणी कोषाध्यक्ष पद पर विजयी…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर abhayindia.com प्रेस क्लब के चुनाव आज डाक बंगले में हुए। इसमें अध्यक्ष, महासचिव व कोषाध्यक्ष पद के लिए मतदान हुआ। इसके अलावा चार सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए।

मुख्य चुनाव अधिकारी अविनाश चंद्र व्यास के अनुसार अध्यक्ष पद पर जयनारायण बिस्सा 10 मतों से, महासचिव पद पर विक्रम जागरवाल 30 मतों से और कोषाध्यक्ष पद राजेश छंगाणी 41 मतों से विजयी घोषित किए गए।

सुबह नामांकन के बाद मैदान में अध्यक्ष पद के लिए भवानी जोशी, जयनारायण बिस्सा, मनीष पारीक व तेजकरण हर्ष प्रत्याशी रहे। वहीं महासचिव पद के लिए विक्रम जागरवाल, राजेश ओझा और रवि पूगलिया मैदान में रहे, इसके अलावा कोषाध्यक्ष पद पर राजेश छंगाणी और अजीज भुट्टा चुनाव मैदान में रहे। दोपहर दो से शाम 5 बजे तक मतदान हुआ।

उसके तुरंत बाद ही परिणाम घोषित किया गया। इस दौरान नारायण उपाध्याय, राजा जोशी, मुकुंद व्यास व अनिल रावत कार्यकारिणी सदस्य के रूप में निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए। चुनाव प्रक्रिया में एडवोकेट मदनगोपाल व्यास, चंद्र प्रकाश कुकरेती, विनोद कुमार ने सहायक चुनाव अधिकारी के रूप में भागीदारी निभाई।प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष सुरेश बोड़ा ने सभी विजेता पदाधिकारियों और सदस्यों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।

इतने मिले मत…

अध्यक्ष पद पर विजयी रहे जयनारायण बिस्सा को 62, भवानी जोशी को 52, मनीष पारीक को 12और तेजकरण हर्ष को 07 मत मिले। इसी तरह सचिव पद पर विक्रम जागरवाल को 67, रवि पूगलिया को 37 और राजेश ओझा को 29 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर राजेश छंगाणी को 87 मत और अजीज भुट्टा को 46 मत मिले।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular