Saturday, April 27, 2024
Hometrendingबीकानेर : दीपावली पर्व को लेकर पुलिस मुस्तैद, चप्पे-चप्पे पर हुई तैनात...

बीकानेर : दीपावली पर्व को लेकर पुलिस मुस्तैद, चप्पे-चप्पे पर हुई तैनात…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर Abhayindia.com दीपावली पर्व पर जिला पुलिस ने सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं। पुलिस अधीक्षक योगेश यादव के अनुसार जिले में शहर की सम्पूर्ण व्यवस्था के प्रभारी शेलेन्द्र सिंह इन्दौलिया को बनाया गया है। इनके नेतृत्व में छह पुलि उप अधीक्षक, 11 पुलिस निरीक्षक, 35 उप निरीक्षक, सउनि व 500पुलिस जवान, २ आरएसी कंपनियां एवं 100 होमगार्ड तैनात किए गए है।

यह सुरक्षा व्यवस्था 5 नवंबर तक जारी रहेगी। इस दौरान शहर में 29 पैदल गश्ती दलों को दो पारियों में लगाया गया है। इसके अलावा 14स्थानों पर फिक्स पिकेट ड्यूटियां दो पारियों में लगाई गई है। शहर में सात चेतक दो पारियों में लगाई गई है, जो लगातार गश्त कर रही है। इसके अलावा 17 डोलफिन, 14 माइक व छह स्पैरो(कुल 37 बाइक गश्ती दल) को गश्त करने के लिए लगाया गया है। तौलियासर भैंरूजी गली एवं केईएम रोड पर पुलिस की विशेष व्यवस्था की गई है, अतिरिक्त जाब्ता भी लगाया गया है। इसके अलावा शहर में मुख्य स्थानों पर सादा वर्दी में भी जाब्ता तैनात किया गया है। यातायात व्यवस्था के भी प्रबंध किए गए है। यातायाता व्यवस्था के लिए पुलिस उप अधीक्षक यातायात व प्रभारी यातयात के नेतृत्व में लगभग 110 जवान तैनात किए गए है। इसके अलावा जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष पर भी रिजर्व जाब्ता व गैस पार्टी तैनात किए गए है।

साथ ही आपत स्थितियोंं से निपटने के लिए अग्निशमन दल व एम्बुलेंस को भी तैनात किया गया है। ऊंची इमारतों की छतों पर भी निगरानी के लिए दूरबीन सहित पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। व्यवस्था के लिए जिले के बाहर से 2 उप अधीक्षक, 10 उपनिरीक्षक, आरएसी की दो कंपनियां, 100 होमगार्ड और 180 प्रशिक्षु जवान अतिरिक्त उपलब्ध करवाए गए है। ग्रमीण क्षेत्र में व्यवस्था प्रभारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रमीण सुरील कुमार बनाया गया है।

bn mai gast
बीकानेर में स्टेशन पर गश्त करते हुए आरपीएफ के जवान।

स्टेशन पर बढ़ाई सुरक्षा..

रेलवे के फिरोजपुर मंडल को एक आंतकी संगठन की ओर से मिले धमकी भरे पत्र के बाद रेलवे स्टेशनों पर भी सुरक्षा बढ़ाई गई। मंडल रेल सुरक्षा आयुक्त केडी पटेल के अनुसार दीपावली को देखते हुए आरपीएफ पहले से ही मुस्तैद थी, अब फिरोजपुर मंडल प्रबंधक को मिले पत्र के बाद और सतर्कता बरती जा रही है। जीआरपी भी पूरी तरह से सतर्क है।

 

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular