Friday, May 10, 2024
Hometrendingबीकानेर में दीपावली हुई मनमोहक सजावट, आज घर-घर होगा लक्ष्मी पूजन, यह...

बीकानेर में दीपावली हुई मनमोहक सजावट, आज घर-घर होगा लक्ष्मी पूजन, यह रहेगा शुभ मुहूर्त…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Bikaneri Diwali
Bikaneri Diwali

बीकानेर Abhayindia.com दीपावली पर्व आज मनाया जा रहा है। बाजारों में भीड़ है। घरों में पूजन की तैयारियां चल रही है। आज घर-घर में धन-धान्य की देवी लक्ष्मी का पूजन किया जाएगा। लक्ष्मी माता से परिवार में सुख-समृद्धि की कामना की जाएगी। शाम ढलने के साथ ही पूरा शहर दीपों की रोशनी से जगमगाएगा। वहीं पूजन के बाद आतिशबाजी होगी। परम्परा के अनुसार लक्ष्मी पूजन शुभ मुहूर्त में किया जाएगा।

पंचांगकर्ता पंडित राजेन्द्र किराड़ू ने अभय इंडिया को बताया कि धर्म शास्त्रीय मर्यादा (मान्यता) के अनुसार समुन्द्र मंथन के समय में देवी लक्ष्मी उत्पन्न हुई थी, जिसने भगवान विष्णु का वरण किया, धन-धान्य, सुख-समृद्धि के लिए इस दिन दीपमालाओं से घर मंदिर रोशन करने की परम्परा है। देवी महालक्ष्मी का पूजन किया जाता है। साथ भगवान गणेश, कुबेर, लेखनी का पूजन भी होता है।

गोवर्धन पूजा…

दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पूजन होगा। इस दिन मथुरा इत्यादि में गोवर्धन गिरी (पर्वत) का पूजन किया जाता है। वहीं घरों के आगे मिट्टी से रंगोली से उकेर कर गोवर्धन भगवान का पूजन करने का महत्व है। कई मंदिरों और घरों में इसी दिन गोबर का पर्वत उकेर कर उसका पूजन कर कई तरह के पकवानों का भोग लगाया जाता है। पुष्टिमार्गी मंदिरों में अन्नकूट मनोरथ होते हैं।

यम द्वितीया…

गोवर्धन पूजन के अगले दिन यम द्वितीया मनाई जाएगी। जिसे भैया दूज भी कहते हैं। इस दिन बहिनें भाइयों के माथे पर तिलक करती है, उन्हें मिठाई खिलाती है, वहीं भाई उपहार देते हैं। इस दिन यमुना नदी में यम द्वितीय स्नान का महत्व है। जिसमें बहिन-भाई स्नान करते हैं। यम द्वितीया इस बार छह नवंबर को है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular