Saturday, April 25, 2026
Homeबीकानेरबीकानेर पुलिस : जुआ खेलते चार जनों को दबोचा, दो भाग छूटे

बीकानेर पुलिस : जुआ खेलते चार जनों को दबोचा, दो भाग छूटे

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com शहर में दीपावली सीजन शुरू होने के साथ ही जुएबाजी का दौर परवान चढना शुरू हो गया है। वहीं पुलिस ने भी जुआरियों पर लगाम कसने के लिये सतर्कता बढा दी है। मंगलवार की रात भी नयाशहर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जस्सूसर गेट के बाहर कोठारी होस्पीटल रोड पर सरेआम जाजम लगाकर जुआ खेलते तीन जनों को धर दबोचा, जबकि दो जुआरी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग छूटे।

कार्यवाही के दौरान पुलिस ने सुनील आचार्य, मोहित साध, राहुल स्वामी को हिरासत में लेकर उनके कब्जे से 4720 रूपये नगदी और ताश के पत्ते बरामद किये। हालांकि कार्यवाही करने पहुंचे एएसआई हरबंश सिंह का कहना है कि मौके पर तीन जने ही जुआ खेल रहे थे, जबकि प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब पुलिस पहुंची तो दो बड़े जुआरी अपनी रकम जेब में ठूंस कर मौके से भाग छूटे। फिलहाल पुलिस ने गिरफ्त में आये तीनों जुआरियों के खिलाफ 13 आरपीजीओ एक्ट के तहत कार्यवाही दर्ज की है।

सीएम गहलोत के बयान के बाद सुलग रहा सवाल- डूडी को किसने भड़काया?

बीकानेर : पाबंदी की आड़ में हो रही ब्लैक मार्केटिंग, सिस्‍टम तुम कहां हो….?

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!