HometrendingBikaner Police Action : युवक के साथ चाकूबाजी, पुलिस ने फरार हिस्‍ट्रीशीटर...

Bikaner Police Action : युवक के साथ चाकूबाजी, पुलिस ने फरार हिस्‍ट्रीशीटर को रावतसर से दबोचा

AdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com नयाशहर थाना क्षेत्र में पिछले महीने एक युवक पर जानलेवा हमला करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी मोईन खान को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मोइन खान हिस्‍ट्रीशीटर हैं तथा उसके खिलाफ कई मामले दर्ज है।

प्रकरण के अनुसार, परिवादी डीडू सिपाहियों का मौहल्ला निवासी इरफान चौहान पुत्र कुदरत अली चौहान ने बताया कि 9 जुलाई को मैं मोटरसाईकिल से मोईन खान के घर के आगे पहुंचा तो पूर्व से तैयार घात लगाये बैठे मोईन खान, दानिश व सोईन पुत्रगण मुख्तयार निवासी डूडियों का मौहल्ला सोनगिरी कुआं ने मिलकर प्रार्थी को रोका व रंजिशवश मोईन खान ने जान से मारने के इरादे से प्रार्थी के गर्दन की तरफ चाकू से वार किया। मैंने बचाव में चाकू दायें हाथ से पकड़ लिया जिससे हथेली पर चाकू से कट लग गया। इस दौरान सोईन खान ने मेरी पीठ पर पीछे से चाकू घोंप दिया जिससे मैं सड़क पर गिर गया। मोईन खान व साेईन खान ने मिलकर चाकूओं से काफी वार किये और दानिश ने लोहे के सरिये से जान से मारने की नीयत से कई चोटें मारी।

घटना की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश एवं जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर चक्रवर्ती सिंह राठौड के निर्देशन में व वृताधिकारी वृत नगर अनुज डाल के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी नयाशहर सुश्री कविता पूनिया के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा आरोपियों की तलाश की गई। थाना स्तर पर गठित पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की तलाश की गई तथा मुखबिरों से आसूचना संकलन कर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी मोईन खान पुत्र मुख्त्यार अली भाटी  उम्र 26 साल निवासी सोनगिरी कुआं डीडू सिपाहियान का मोहल्ला को रावतसर जिला हनुमानगढ से दस्तयाब कर अनुसंधान किया गया।

कार्यवाही करने वाली टीम

1. कविता पूनिया पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी नयाशहर जिला बीकानेर
2. राकेश गोदारा उनि पुलिस थाना नयाशहर जिला बीकानेर
3. अजय कुमार सउनि पुलिस थाना नयाशहर जिला बीकानेर
4. कपिल कुमार हैडकानि 175 पुलिस थाना नयाशहर जिला बीकानेर
5. पुरूषोतम हैडकानि 277 पुलिस थाना नयाशहर जिला बीकानेर
6. प्रदीप कुमार कानि 1565 पुलिस थाना नयाशहर जिला बीकानेर
7. प्रहलाद राम कानि 1621 पुलिस थाना नयाशहर जिला बीकानेर

AdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular