HometrendingBikaner Police Action : जेल ब्रेक, आर्म्‍स व एनडीपीएस एक्‍ट के आरोपी...

Bikaner Police Action : जेल ब्रेक, आर्म्‍स व एनडीपीएस एक्‍ट के आरोपी हिस्‍ट्रीशीटर को पुलिस ने दबोचा

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर पुलिस ने एरिया डोमिनेशन अभियान के अन्तर्गत संगठित अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इस क्रम में जसरासर थाना स्तर पर गठित टीम ने हिस्ट्रीशीटर रतीराम उर्फ रतिया को गिरफ्तार कर लिया है।

आई ओमप्रकाश की ओर से संगठित अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए चलाये जा रहे एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनवारीलाल मीणा के नेतृत्व में व वृताधिकारी वृत नोखा जरनैलसिंह के निकट सुपरविजन में आलोकसिंह थानाधिकारी के निर्देशन में गठित टीम द्वारा निरन्तर प्रयास कर तकनीकी विश्लेषण व आसूचना संकलन कर दिनांक 29.06.2026 को मुकदमा नम्बर 118 में वांछित आरोपी व थाना हाजा का हिस्ट्रीशीटर रतीराम उर्फ रतिया पुत्र लिच्छूराम जाति जाट उम्र 30 साल निवासी कुचौर अगुणी पुलिस थाना जसरासर जिला बीकानेर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी रतीराम उर्फ रतिया थाना हाजा का हिस्ट्रीशीटर व आदतन अपराधी है जिसके विरूद्ध मारपीट, लूट, जेल ब्रेक, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट जैसे जघन्य अपराधों सहित अलग- अलग थाना में कुल 16 प्रकरण दर्ज है। गिरफ्तार शुदा आरोपी से थाना टीम पर विस्तृत अनुसंधान किया जा रहा है।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular