बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर की जसरासर थाना पुलिस ने ऑपरेशन वज्र के तहत प्रभावी कार्यवाही करते हुए 1 अवैध पिस्टल मय मैगजीन हिस्ट्रीशीटर रतिराम जाट को गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
पुलिस मुख्यालय द्वारा अवैध हथियारों की धरपकड के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान व महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज बीकानेर द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन वज्र के तहत ओमप्रकाश महानिरीक्षक पुलिस व कावेन्द्र सिंह सागर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कैलाश सिंह सांदू व हिमांशु शर्मा वृताधिकारी नोखा के निकट सुपरविजन में संदीप कुमार उपनिरीक्षक थानाधिकारी मय टीम गठित की गई।
टीम ने सूचना संकलन के आधार पर दौराने चैकिंग थाना के हिस्ट्रीशीटर रतिराम पुत्र लिछूराम जाट उम्र 27 साल निवासी कुचौर अगुणी पुलिस थाना जसरासर जिला बीकानेर से एक अवैध पिस्टल मय मैगजीन बरामद की गई। आरोपी रतिराम थाना हाजा का सक्रिय हिस्ट्रीशीटर है जिसके विरूद्ध पूर्व में विभिन्न धाराओं में 13 प्रकरण जिला बीकानेर व जिला चुरू में पंजीबद्ध है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान रवीन्द्र सिंह सहायक उपनिरीक्षक ने शुरू किया है।
कार्यवाही में महत्वपूर्ण भूमिका
सुरेन्द्र पचार पुनि थानाधिकारी जेएनवीसी
दीपक यादव सउनि साईबर सैल बीकानेर
पुलिस टीम
- संदीप कुमार उनि थानाधिकारी जसरासर
02. शिवप्रकाश कानि 720
03. बलवान कानि 939
04. कैलाश कानि 588
05. सुनीता मकानि 1772
06. सुमित कानि 1382













