






बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में महानिरीक्षक पुलिस रेंज व एसपी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहित सभी अधिकारियों के सुपरविजन में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए धरपकङ अभियान चल रहा है। इस बीच, विशेष अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए थानाधिकारी बज्जू जगदीश पांडर के नेतृत्व में अहम कार्यवाही की गई है। एसआई मनीराम मय टीम द्वारा मंगलवार को बज्जू से आरडी 910 सङक पर स्थित बज्जू ग्राम पंचायत के वर्तमान उप-सरपंच ओमप्रकाश पुत्र रामप्रताप विश्नोई उम्र 45 वर्ष निवासी बज्जू खालसा के मकान से 02 किलो 290 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया गया तथा उप सरपंच ओमप्रकाश विश्नोई को मौके से अरेस्ट कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार, ओमप्रकाश के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की सक्षम धाराओं में मुकदमा पंजीबद्ध किया गया है। मुकदमा में अनुसंधान चन्द्रजीतसिंह भाटी पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना रणजीतपुरा द्वारा किया जा रहा है।
कार्यवाही करने वाली टीम
मनीराम उप निरीक्षक, धर्मवीर सिंह हैड कानिस्टेबल, बलवीर सिंह हैड कानिस्टेबल, जोगेंद्र कानिस्टेबल, हङमान राम कानिस्टेबल, सुरेश कानिस्टेबल, संतोष महिला कानिस्टेबल। पुलिस थाना बज्जू में पदस्थापित हङमान राम कानिस्टेबल की विशेष भूमिका रही।


