Saturday, April 25, 2026
HometrendingBikaner Crime : घर में महिला को अकेली देख कर घुसा बदमाश,...

Bikaner Crime : घर में महिला को अकेली देख कर घुसा बदमाश, गहने लूट ले गया

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com कोतवाली थाना इलाके के बांठिया चौक में महिला को मारने की कोशिश व लूट की वारदात सामने आई है। यह वारदात मंगलवार रात 7 बजकर 12 मिनट की है। बांठिया चौक निवासी सुरेश बांठिया के घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया गया है। सुरेश बांठिया की पत्नी पुष्पा देवी बांठिया की गला दबाकर हत्या की कोशिश की गई। बदमाश सोने के कंगन व सोने की चेन लूट ले गया।

पीडि़त परिवार के अनुसार वारदात के वक्त सुरेश बांठिया कुछ देर के लिए बाहर गए थे। पीछे पुष्पा देवी घर में अकेली थी। शाम सात बजे बाद दूध वाला आया, वह दूध देकर निकला उसी वक्त एक अज्ञात व्यक्ति घर में घुसा। उसने पूछा सुरेश भाईजी है या? पुष्पा देवी ने कहा नहीं है। अज्ञात व्यक्ति नंबर मांगते मांगते आंगन में आने लगा। इस पर पुष्पा देवी कमरे के दरवाजे तक आई और अज्ञात व्यक्ति को घर में ना आने को कहा। अज्ञात ने मुंह पर नकाब बांध रखा था। उसने कहा, सुरेश भाईजी के नंबर दो, बात करनी है। पुष्पा देवी के मना करने और घर से जाने का कहने पर ही वह नहीं रुका। आरोपी कमरे के दरवाजे तक आ धमका। देखते ही देखते पुष्पा देवी की गर्दन पकड़कर उन्हें बलपूर्वक आंगन के वॉश बेसिन के पास ले गया। यहां पुष्पा देवी को नीचे पटककर खुद पेट पर बैठ गया। आरोपी ने पुष्पा देवी का गला दबाया। वह बेहोश हो गई। जब उन्हें होश आया तब हाथों के कंगन व गले की चेन गायब थी। वहीं, नाक में पहनी हीरे की नथ दूर गिरी मिली। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची।

सीओ अनुज डाल ने कहा कि चार टीमें बनाकर आरोपी की तलाश शुरू की गई है। नाकाबंदी करवाई गई है। सुरेश बांठिया के अनुसार वह घर से बाहर कम ही निकलते हैं। पांच सात दिनों में एक बार निकलते हैं। आज कई दिनों बाद कुछ देर के लिए घर से निकले थे। पीछे से यह वारदात हो गई। अनुमान है कि आरोपी कोई नजदीकी व्यक्ति हो सकता है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!