HometrendingBikaner Police : गुम और चोरी हुए सवा सौ मोबाइल बरामद

Bikaner Police : गुम और चोरी हुए सवा सौ मोबाइल बरामद

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर पुलिस ने जगह–जगह गुम और चोरी हुए सवा सौ मोबाइल जब्‍त किए है। ये मोबाइल अब उनके मालिकों तक भी पहुंचाएं जाएंगे।

पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम के निर्देश पर गठित स्पेशल डीएसटी टीम की ओर से पिछले कई दिनों से किए जा रहे प्रयास के चलते ये मोबाइल खोज निकाले गए हैं। इनकी कीमत करीब 35 लाख रुपए मानी जा रही है। इस कार्रवाई में साइबर टीम हैडकांस्‍टेबल दीपक यादव की अहम भूमिका रही। टीम में हैड कांस्टेबल दिलीप सिंह, श्रीराम, महेंद्र, राजूराम, बाबूलाल, गोविन्द, देवेंद्र व सूर्यप्रकाश शामिल रहे। आपको बता दें कि पुलिस की ओर से जब्‍त किए गए मोबाइल में बडी कंपनियों के महंगे मोबाइल भी है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular