Saturday, April 25, 2026
Hometrendingबीकानेर : मच्छरों की भरमार, पीबीएम अस्‍पताल में हर जगह लग रही...

बीकानेर : मच्छरों की भरमार, पीबीएम अस्‍पताल में हर जगह लग रही लंबी कतार

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com मौसम में अचानक बदलाव के साथ ही पीबीएम अस्‍पताल में मरीज बढ़ गए। आउटडोर की संख्या भी 2500 पार हो गई है। अलसुबह और देर रात हल्की सर्दी पडऩे लगी है। इससे वायरल, सर्दी-जुकाम और तेज बुखार के मरीज बढ़ गए। इनमें 300 से 400 रोगियों की जांच की जा रही है। मौसम में आये बदलाव के कारण वायरल के साथ ही डेंगू का भी जोर है।

डाक्टरों के अनुसार सर्दी बढऩे के साथ अगले एक से दो सप्ताह में डेंगू के मरीजों की संख्या में कमी आने की संभावना है। सर्दी बढऩे के साथ डेंगू का मच्छर स्वत: समाप्त हो जाएगा। चिकित्सकों ने बताया कि बदलते मौसम में हल्की सी असावधानी वायरल का मुख्य कारण है।

बीकानेर : महाजन फिल्ड फायरिंग रेंज पर टिकी ‘दुनिया की नजरें’

बीकानेर : सावों से पहले ‘चमका’ सोना, सात माह में लगाई 6 हजार की छलांग

नगर निगम चुनाव : भाटी के ऐलान ने ऐसे बिगाड़े भाजपा के समीकरण…

आमतौर पर यह नवंबर के दूसरे सप्ताह तक खत्म होने वाली बीमारी है। रोगियों की भीड़ के कारण गुरूवार को होस्पीटल में पर्ची काउंटर, विभिन्न प्रकार की जांच के नमूना काउंटर, डॉक्टर को जांच करवाने लिए और दवा लेने के लिए डीडीसी काउंटर पर दोपहर बाद एक बजे तक लंबी-लंबी लाइन लगी रही। सबसे ज्यादा लंबी लाइन मेडिसिन ओपीडी में रही।

भाजपा फायदे के लिए करती है सियासी दलों और नेताओं को इस्तेमाल : डॉ. कल्ला

आयुष्मान खुराना के बचपन का रोल करना एक अच्छा अनुभव : सचिन चौधरी

यहां पर बहुत से बुजुर्ग लाइन के बीच में ही बैठ गए। यहां पर ओपीडी में चार डॉक्टरों को जांच के लिए लगाया गया। लेकिन लंबी लाइन की वजह से रोगियों का नंबर देरी से आया। इस कारण रोगियों को खासी परेशानी से जूझना पड़ा। चिकित्सालय के आई वार्ड, सर्जन ओपीडी, कान, नाक व गला व दंत ओपीडी, हड्डी जोड़ रोग विभाग की ओपीडी, एक्स-रे रूम व अल्ट्रासांउड सहित हर जगह भीड़ ही भीड़ रही।
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!