









बीकानेर abhayindia.com बाबा रामदेव नगर विकास समिति के तत्वावधान में पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। बाबा रामदेव नगर स्थित पार्क में पौधारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रथम पौधा वार्ड सात के पार्षद बजरंग सोखल द्वारा रोपित किया गया। रामदेव नगर समिति के सचिव सुरेंद्र डागा ने बताया कि इस पार्क में 31 पौधों का पौधारोपण हुआ जिसमें इस नगर के निवासियों ने अपने अपने नाम के आधार पर पौधे गोद लिए।
उन पौधों को संभाल रखने का संकल्प भी लिया। संस्था अध्यक्ष महावीर पारख, कोषाध्यक्ष पंकज शर्मा, उपसचिव रमेश गहलोत, पर्यावरण प्रभारी प्रभारी श्याम सुंदर छिंपा एवं ओम तवर के दिशा निर्देश में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों ने भी पौधारोपण करके पर्यावरण के प्रति संदेश दिया. संस्था सचिव सुरेन्द्र कुमार डागा ने कहा कि हम सबको एक-एक पौधे को एक-एक बच्चे की तरह पालन पोषण करते हुए वर्तमान में जो ऑक्सीजन की किल्लत नजर आ रही है उसे हमेशा के लिए दूर करे ओर पर्यावरण के प्रति सचेत बने।
आज बाबा रामदेव नगर विकास समिति की ओर से कोलोनी की सफाई अभियान भी किया गया. इस अवसर पर डॉक्टर कमाल दानिया एडवोकेट पूनम कंसारा, एडवोकेट लीलाधर सोनी, श्याम सोनी, बजरंग सोनी, अशोक नागल सुरेन्द्र नागल, रितेश शर्मा, वेद प्रकाश माली, विशाल डागा, असुराम परिहार आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। आभार ज्ञापन संस्था कोषाध्यक्ष पंकज शर्मा ने किया।





